फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो लाख चार हजार लीटर केरोसिन कम मिला

Tue, 03 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
तेल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सरकारी राशन की दुकानों से मिलने वाले केरोसिन में इस बार मई माह में कटौती की गई है। जिले को करीब 2 लाख 4 हजार लीटर केरोसिन कम दिया गया है। जिसकी वजह से कार्डधारक व कोटेदार परेशान हैं। 
विज्ञापन


जिले में करीब 10,14,667 कार्डधारक हैं। इन कार्डधारकों के लिए प्रतिमाह जिले को करीब 24 लाख 96 हजार लीटर केरोसिन मिलता था। जिसे सरकारी राशन की दुकानों से कार्डधारकों को उपलब्ध कराया जाता था। इस बार जिले के कोटे से 2 लाख 4 हजार लीटर केरोसिन की कटौती की गई है।

जिले को इस बार मई में 24 लाख 96 हजार लीटर के बजाय 22 लाख 92 हजार लीटर केरोसिन आवंटित किया गया है। डिपो पर तेल पहुंचने के बाद उसे कोटेदारों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन


अब कोटेदार कार्ड धारकों को आवंटन के हिसाब से तेल कम दे रहे हैं। जिसको लेकर कार्डधारक कोटेदारों को संशय भरी नजर से देख रहे हैं। तेल के कोटे में हुई कटौती के संबंध में किसी के पास जवाब नहीं है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें