फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गुमराह करने पर जिम्मेदारों को फटकार, ठेकेदार पर केस

Sat, 09 Nov 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मिश्रिख कोतवाली परिसर में निर्माणाधीन इमारत से गिरकर मजदूर की मौत के मामले में सफाई देने पहुंचे अधिशासी अभियंता को डीएम ने जमकर फटकार लगाई। वह खुद को निर्दाेष बताने लगे। मौके पर ही सीओ मिश्रिख ने उनकी सफाई का खंडन कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी ठेकेदार ने खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

मिश्रिख कोतवाली परिसर में सिपाहियों के रहने के लिए बैरक बन रही है। यहां पर काशीपुर मजरा उत्तरधौना निवासी सुशील कुमार (30) व सरैंया निवासी मनोहर (35) मजदूरी कर रहे थे। शुक्रवार को काम करते समय तीसरी मंजिल से दोनों गिर गए। हादसे में सुशील कुमार की मौत हो गई। शनिवार को मछरेहटा में समाधान दिवस था।
सीओ मिश्रिख दीपक कुमार के मुताबिक ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के अधिशासी अभियंता ज्ञानेंद्र कुमार डीएम के पास पहुंचे और सफाई देने लगे कि मजदूर की मौत उसी की गलती से ही हुई है। इस पर सीओ ने उनकी बात का खंडन किया। उन्होंनें वीडियो दिखाते हुए बताया कि लापरवाही मजदूर की नहीं बल्कि ठेकेदार की थी। उन्होंने यह भी बताया कि इसकी लिखित शिकायत इंस्पेक्टर मिश्रिख शैलेंद्र श्रीवास्तव ने करते हुए सभी उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। पोल खुलने के बाद डीएम ने अधिशासी अभियंता को फटकार दिया।
विज्ञापन

उधर, इस मामले में मृतक सुशील की पत्नी अंजली ने तहरीर देकर बताया कि स्वीकृत कंस्ट्रक्शन कंपनी के प्रोपराइटर इंद्रपाल सिंह, अवनीश गुप्ता, गोपाल गुप्ता उनके पति को घर से ले गए, बिना किसी सुरक्षा मानक के उनसे काम कराया गया। ठेकेदार की लापरवाही के कारण उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने किया हंगामा, पुलिस ने समझाकर कराया शांत
ठेकेदार की लापरवाही ने पुलिस विभाग के लिए काफी समस्या उत्पन्न कर दी। शनिवार को सुशील का गांव शव पहुंचा तो परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने ठेकेदार को गिरफ्तार करने की मांग की। इसके साथ ही बताया कि पुलिस ने मृतक के परिजनों को थाने पर ही बैठा लिया है। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने लोगों को बताया कि केस दर्ज लिया गया है। इंस्पेक्टर के मुताबिक परिजन थाने पर एफआईआर काॅपी लेने गए थे। फिर परिजन माने और शव का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें