फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: मासूम की मौत पर परिजनों का हंगामा, अस्पताल सील

Sat, 09 Nov 2024 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
अस्पताल में जांच करते पुलिसकर्मी। - फोटो :
विज्ञापन
लहरपुर(सीतापुर)। लाइफ केयर क्लीनिक में शनिवार को इलाज के दौरान एक मासूम की मौत हो गई। परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा काटा। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज दिया है। उधर, घटना के बाद पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अस्पताल को सील कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार शाम को नगर के मोहल्ला चौपड़ी टोला स्थित लाइफ केयर क्लीनिक पर ग्राम सरावां निवासी समीर(10) को भर्ती कराया गया था। इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन लगाने से मौत हुई है। इस पर परिजन हंगामा करने लगे।
मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह नाराज परिजनों को शांत करा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शिकायत मिलने पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अरविंद वाजपेयी ने टीम के साथ पहुंचकर अस्पताल को सील करने की कार्रवाई की। कोतवाली प्रभारी मुकुल प्रकाश वर्मा ने बताया कि आगे की कार्रवाई पीएम रिपोर्ट के आधार पर तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें