फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

493 केंद्रों पर होगा मतदान

Wed, 02 Dec 2015 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
तीसरे चरण का मतदान जिले के पांच ब्लॉकों में 7 दिसंबर को होगा। जिला प्रशासन ने मतदान को शांतिपूर्ण कराने के लिए इन ब्लॉकों को 16 जोन और 90 सेक्टर में विभाजित किया है।
विज्ञापन


सभी जोनल और सेक्टर में मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा सभी ब्लॉकों में एक-एक सुपर जोनल मजिस्ट्रेट भी लगाए गए हैं। ये अफसर एसडीएम स्तर के हैं।

तीसरे चरण का मतदान जिले के पांच ब्लॉकों सकरन, खैराबाद, बिसवां, कसमंडा और पहला में होगा। यहां पर प्रधान के 444 पदों के लिए 3488 उम्मीदवार तथा ग्राम पंचायत सदस्य के 5628 पदों के लिए 4759 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
विज्ञापन


इन ब्लॉकों में 493 मतदान केंद्र और 1169 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। यहां पर अति संवेदनशील प्लस 61, अति संवेदनशील 24 व संवेदनशील 5 बूथ शामिल हैं। 444 ग्राम पंचायतों के मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सकरन में तीन जोनल और 19 सेक्टर मजिस्ट्रेट  तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें