फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पूर्व प्रधान के घर से लाखों का माल समेट ले गए चोर

Sat, 24 Jan 2026 01:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
इमलिया सुल्तानपुर (सीतापुर)। तिहार चौकी क्षेत्र स्थित मुस्तफाबाद मजरा रिछौना निवासी पूर्व प्रधान के घर से चोरों ने एक लाख नकदी समेत लाखों का माल पार कर दिया। गांव निवासी पूर्व प्रधान प्रेम शंकर बाजपेयी के अनुसार चोर पीछे के रास्ते से घर में घुसे थे। उनका पुत्र अपने परिवार के साथ एक कमरे में लेटा था।
विज्ञापन

चोरों ने उसके कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिया। इसके बाद अन्य दो कमरों का दरवाजा तोड़कर एक लाख रुपये नकदी, जेवरात आदि पार कर दिया। आहट पाकर पूर्व प्रधान की पत्नी सीमा देवी की नींद खुल गई। उन्होंने एक चोर को पकड़ लिया लेकिन वह धक्का देकर भाग गया।
गिरने के कारण सीमा चोटिल हो गईं। सीमा के अनुसार चोरों की संख्या चार से अधिक थी। वह हथियारों से लैस थे। पीड़ित ने पुलिस को रात में ही मामले की शिकायत की। रात करीब दो बजे चौकी इंचार्ज तिहार इंद्रजीत मौके पर पहुंचे व घटना की जांच की। थानाध्यक्ष श्यामू कनौजिया ने बताया कि जांच की गई है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें