फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सीएमओ के निरीक्षण में गैरहाजिर मिले चिकित्सक व स्टॉफ नर्स

Sat, 24 Jan 2026 01:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
निरीक्षण करते सीएमओ।
विज्ञापन
सीतापुर। सीएमओ ने शुक्रवार को महमूदाबाद सीएचसी के तहत आने वाले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण किया। कहीं पर डॉक्टर नहीं मिले तो कहीं मरीजों का सही तरीके से इलाज नहीं किया जा रहा था। लापरवाही मिलने पर सीएमओ ने जिम्मेदारों का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सुरेश कुमार ने भंडिया पीएचसी का मुआयना किया। यहां पर स्वास्थ्य कर्मी रियासत अली अनुपस्थित मिले। इनका 15 दिन का वेतन काटने का निर्देश दिया। इसके बाद किसनपुर, अहिबनपुर, गुड़ैचा पीएचसी का निरीक्षण किया। यहां पर व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। इसके बाद वह पीएचसी पोखराकलां पहुंचे। स्टॉफ नर्स प्रीति वर्मा की लापरवाही मिलने पर उनका 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए। इसके बाद वह पीएचसी पैतेंपुर पहुंचे। यहां पर सुविधाएं सही न मिलने पर डॉक्टर व नर्सिंग स्टॉफ का 15 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें