लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर हरि प्रसाद गांव में सोमवार को गन्ने की फसल में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। किसानों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। इस दौरान करीब तीन बीघा गन्ना जल कर नष्ट हो गया।
गांव निवासी पंडित बृजेश मिश्रा के गन्ने के खेत में सोमवार दोपहर करीब 1 बजे अचानक आग लग गई। गन्ने की फसल जलती देख मौके पर खेतों में काम कर रहे किसानों ने बृजेश मिश्रा को सूचना दी। वहीं, एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। आग इतनी तेज थी कि उस पर काबू नहीं पा रहे थे। सूचना पर पहुंचे खेत मालिक बृजेश मिश्रा व उनके परिजनों ने ट्रैक्टर से खेत जोत कर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया।