सीतापुर। मछरेहटा थाने से 800 मीटर दूरी पर स्थित दो घरों से बृहस्पतिवार रात चोरों ने नकदी समेत करीब डेढ़ लाख का माल पार कर दिया। सुबह होने पर पीड़ितों को जानकारी हुई। भारा सेनी पुलिया नहर निवासी पच्चा के अनुसार चोरों ने घर में रखे 42 हजार रुपये, जेवर समेत करीब 75 हजार रुपये का माल पार कर दिया।
चोरों ने पास ही स्थित जयदेवी के घर को भी निशाना बनाया। इनके यहां रामचरित मानस का पाठ चल रहा था। चोरों ने यहां से 20 हजार रुपये, जेवर समेत करीब 75 हजार रुपये का माल पार कर दिया। चोरों ने बंभनपुरवा में चोरी का प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। थानाध्यक्ष प्रभात गुप्ता ने बताया कि फिलहाल तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।