फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरों ने नकदी, सोने के सिक्के

विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर (सीतापुर)। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बहलोलपुर स्थित एक दुकानदार के यहां चोरों ने शनिवार रात डेढ़ लाख कैश, 30 हजार की रेजगारी, सोने के सिक्के सहित लाखों का माल पार कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। लहरपुर कस्बे के मोहल्ला ताड़तले निवासी मोहम्मद अय्यूब पुत्र अब्दुल कय्यूम की थोक की दुकान मुख्य बाजार मोहल्ला बहलोलपुर में बैंक ऑफ इंडिया के सामने है। रात को चोरों ने दुकान की छत के निकट दीवार में सेंध लगा दी।
इसके बाद दुकान में रखी डेढ़ लाख की नकदी, 30 हजार की रेजगारी, स्कीम में प्राप्त सात सोने के सिक्के चार व पांच ग्राम के चोरी कर ले गए। सुबह दुकान पर आने पर चोरी का पता लगा। तब व्यापारी द्वारा इधर-उधर तलाश के उपरांत पुलिस को सूचना दी गई।
विज्ञापन

मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। मोहम्मद अय्यूब ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें