फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 250 मीटर तार काट ले गए चोर, गांव में पसरा अंधेरा

Tue, 11 Mar 2025 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी(सीतापुर)। अटरिया के धरावां गांव के निकट सोमवार रात चोर बिजली के तार काट ले गए। इससे गांव में अंधेरा छाया हुआ है। बिजली विभाग मामले की जांच कर रहा है। अटरिया पावर हाउस से पोषित धरावां गांव को बिजली की आपूर्ति हो रही थी।
विज्ञापन

सोमवार रात चोर गांव के निकट रखे ट्रांसफार्मर से लगभग 250 मीटर बिजली के तार काट ले गए। इससे गांव की बिजली गुल हो गई। सुबह ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे ग्राम पंचायत प्रधान शैलेंद्र यादव ने तार कटने की शिकायत की। बिजली विभाग के जेई व स्थानीय पुलिस ने मौके की जांच की। पुलिस ग्राम पंचायत व अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।
विज्ञापन


250 मीटर गायब है तार
धरावां गांव के निकट तार कटे मिले है। चोरों ने घटना को अंजाम दिया है। मौके की जांच पड़ताल की गई है। तार करीब ढाई सौ मीटर गायब है।
औतार सिंह, अवर अभियंता अटरिया पावर हाउस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें