फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पूर्व प्रधान को गोली मारने वाला आरोपी गिरफ्तार

Tue, 11 Mar 2025 11:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट में पूर्व प्रधान को गोली मारने के मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। लंबी पूछताछ के बाद मंगलवार को आरोपी को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने चार नामजद, दो अज्ञात लोगों के खिलाफ केस भी दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बरगदिया निवासी गोपीनाथ यादव (45) ग्राम पंचायत जैतीखेड़ा के पूर्व प्रधान हैं। वर्तमान समय में वह शहर में एक अधिवक्ता के मुंशी के रूप में कार्यरत हैं। सोमवार शाम करीब 7:30 बजे वह अपनी बाइक से घर जा रहे थे।
इसी बीच बबुरी और बरगदिया गांव के बीच बाइक सवार बदमाशों ने उन पर कई राउंड फायरिंग कर दी। पीड़ित के पुत्र ने बताया कि प्रधान चुनाव की रंजिश में उनके पिता को गोली मारी गई है। सीओ सिटी अमन सिंह ने बताया कि वर्तमान प्रधान के पोते सिमरन सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घायल का इलाज लखनऊ में चल रहा है। अन्य नामजद लोगों की तलाश भी जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें