फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: कार से आए बदमाश चुरा ले गए बकरे

Thu, 07 Nov 2024 08:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जांच करते पुलिस कर्मी।
विज्ञापन
लहरपुर। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में कार सवार चोरों ने ग्रामीणों के बकरे चुरा लिए। ग्रामीणों ने शोर मचाया तो आरोपी कार लेकर भाग निकले। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन


भदफर चौकी क्षेत्र के शेखनापुर गांव में बृहस्पतिवार को एक सफेद रंग की कार बदलू जायसवाल के घर के बाहर आकर रुकी। कार में से उतरे लोगों ने बदलू के घर के बाहर बंधा एक बकरा उठा लिया। गांव के लक्ष्मीकांत के घर के सामने बंधे तीन बकरे व एक बकरी को ऑल्टो कार में लादकर भाग गए। परिजनों के मुताबिक घर के सभी लोग अंदर थे। इसी दौरान चोरों ने घटना को अंजाम दिया।
कुछ ग्रामीणों ने शोर मचाया लेकिन तब तक कार सवार भाग चुके थे। ग्रामीणों ने बताया कि एक सफेद रंग की ऑल्टो कार में पुआल भरा था। चोर आननफानन बकरों को लादकर शाहपुर गांव की तरफ भाग गए। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। पीड़ित परिवारों से बातचीत कर चोरी की घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें