रेउसा (सीतापुर)। थाना इलाके में चोरी की वारदातें लगातार बढ़ती ही जा रही हैं। गुरुवार को चोरों ने एक घर को निशाना बनाते हुए नकदी समेत करीब 15 लाख का माल पार कर दिया। सुबह होने पर पीड़ित को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने जांच कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।
क्षेत्र में हुई लाखों रुपये की चोरी की घटना से गांव में दहशत का माहौल है। लोगों में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से आक्रोश है। इलाके के सेमरा गांव निवासी अमिताभ चंद श्रीवास्तव ने थाने में तहरीर देकर बताया है कि वह लहरपुर विकासखंड में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में कार्यरत है। बुधवार रात उनकी पत्नी सहित अन्य परिजन छत पर सोये थे। चोर घर के पीछे से दीवार के सहारे घर में प्रवेश घुस गए। उन्होंने कमरे का ताला तोड़कर अलमारी का लॉकर तोड़ दिया।
चोरों ने करीब दस लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण व 20 हजार रुपये नगदी चोरी कर ले गए। सुबह परिजनों को घटना की जानकारी हुई। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। एसओ ओपी तिवारी ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर साक्ष्य जुटाए गए हैं। केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।