फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सरकारी कर्मी बनकर पेड़ काटने पहुंचे, पुलिस आई तो भागे

Fri, 28 Feb 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। नहर विभाग के नाम पर पेड़ों की अवैध कटान का मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम खैराबाद रजबहा पर सेमरी मोतिमदपुर गांव के पास कुछ लोग शीशम के पेड़ काट रहे थे।
विज्ञापन

पूछताछ में ग्रामीणाें को नहर विभाग का कर्मचारी बताया। कहा कि यह लकड़ी नहर विभाग जाएगी। कुछ जागरूक लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी पेड़ की लकड़ी छोड़कर भाग गए।
वन क्षेत्राधिकारी बीनू पाल ने बताया कि टीम मौके पर जांच कर रही है। नहर विभाग के अवर अभियंता प्रवेश वर्मा ने कहा कि उन्हें शीशम की लकड़ी के काटने की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर ऐसा हुआ है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें