फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: क्रिसमस को लेकर बाजार में दिखा उल्लास

Sun, 22 Dec 2024 12:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। क्रिसमस का उत्साह नजर आने लगा है। इसे लेकर बाजार भी सज गया है। सेंटा क्लॉज की ड्रेस, क्रिसमस ट्री व सजावट की अन्य सामग्री लोग खरीद रहे हैं। मसीही समुदाय के लोग 25 दिसंबर को क्रिसमस बड़ी धूमधाम से मनाते हैं। इसकी तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।
विज्ञापन


प्रभु यीशु मसीह की याद में 25 दिसंबर को क्रिसमस मनाया जाता है। इस पर्व को लेकर ईसाई समाज के लोग घरों की साफ-सफाई व रंग-रोगन के बाद मनमोहक ढंग से सजाते हैं। प्रभु यीशु के जन्म से संबंधित झांकी सजाई जाती है। गिरिजाघरों में प्रार्थना सभा होती है। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं।
सेंटा क्लाज की ड्रेस, क्रिसमस-ट्री, सेंटा मास्क, टोपी, सेंटा टॉय के अलावा सजावट की सामग्री खरीदने लोग दुकानों पर पहुंचने लगे हैं। इससे बाजार में रौनक बढ़ गई है।
विज्ञापन


विक्रेता संदीप गुप्ता ने बताया कि क्रिसमस को लेकर खरीदारी शुरू हो गई है। क्रिसमस का पर्व जैसे-जैसे करीब आएगा, बिक्री बढ़ती रहेगी। उन्होंने बताया कि सेंटा की ड्रेस, क्रिसमस-ट्री, टोपी, मास्क, स्टॉर आदि की मांग अधिक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें