फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 55 दिन बाद मलयेशिया से आया युवक का शव

Sun, 22 Dec 2024 12:25 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। 55 दिन बाद एक युवक का शव मलयेशिया से उसके घर रामपुर कलां के सरैया कादीपुर पहुंचा। शव देखकर परिजन रोने लगे। सरैया कादीपुर निवासी मुन्ना (40) मलयेशिया में सिलाई का काम करने के लिए 27 सितंबर 2023 को गए थे।
विज्ञापन


28 अक्तूबर को वहां उनकी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। उनका शव मलयेशिया स्थित रेनबो अस्पताल में रखा हुआ था। शव को भारत लाने के लिए मुन्ना के पिता युसूफ ने सांसद राकेश राठौर, पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री डाॅ. अम्मार रिज़वी को पत्र लिखकर गुहार लगाई थी।
सांसद व पूर्व कार्यवाहक मुख्यमंत्री ने ही विदेश मंत्रालय से शव को वापस लाने के लिए पत्राचार किया। कवायद रंग लाई। 55 दिन बाद शनिवार को शव गांव पहुंचा। शनिवार को अंतिम संस्कार में भारी भीड़ जमा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें