फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गांव में शव पहुंचते ही मचा कोहराम

Fri, 06 Jun 2025 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगड्डी (सीतापुर)। हत्या के बाद बृहस्पतिवार को जैसे ही बिरसिंहपुर गांव में रामकुमार का शव पहुंचा तो कोहराम मच गया। बिरसिंहपुर गांव निवासी बाबू लाल कश्यप (28) अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ लखनऊ के त्रिवेणीनगर तीन स्थित शिवलोक कॉलोनी में किराये पर कमरा लेकर एक कपड़े की दुकान पर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

रिश्ते में लगने वाले भांजे अनुज से बुधवार रात किसी बात को लेकर अनबन हुई और गुस्साए अनुज ने बाबू लाल कश्यप पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बाबू लाल की हत्या के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
पत्नी पूजा जब देर रात घर पहुंचीं तो शव देख उनके होश उड़ गए। पोस्टमार्टम के बाद दोपहर को शव गांव पहुंचा। परिजनों ने आरोपी भांजे पर कार्रवाई की मांग की। फिलहाल लखनऊ पुलिस मुख्य आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें