सीतापुर। सऊदी भेजने के नाम पर एक युवक से बिसवां निवासी युवक ने ठगी कर ली। एसपी के आदेश पर बिसवां पुलिस ने बुधवार को केस दर्ज कर लिया। पिसावां के गुरुसंडा गांव निवासी राशिद के मुताबिक उनको एक साल पहले बिसवां के अकबापुर का अशरफ मिला था।
अशरफ ने सऊदी का वीजा बनवाने के नाम पर पीड़ित का आईडी फोटो, पासपोर्ट, आधार कार्ड, पैन कार्ड ले लिया। इसके बाद आरोपी ने वीजा बनवाने के नाम पर पीड़ित से एक लाख रुपये ठग लिए। आरोपी ने दो बार फर्जी वीजा व टिकट दिया। जांच में दोनों फर्जी निकले पीड़ित ने अशरफ से बात की तो वह अभद्रता करने लगा। पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब एसपी के आदेश पर केस दर्ज हुआ है।