फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि व सदरपुर थानाध्यक्ष में कहासुनी

Fri, 15 May 2026 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनि​धि व सदरपुर एसओ के बीच हुई कहासुनी। संवाद
विज्ञापन
सदरपुर। थाना परिसर में शुक्रवार को जिला पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्ता और थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा के बीच जमकर कहासुनी हुई। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। अध्यक्ष प्रतिनिधि का आरोप है कि थानाध्यक्ष मारपीट के मामले में प्राथमिकी नहीं दर्ज कर रहे हैं। थाने पहुंचने पर जब उनके कार्यकर्ता वीडियो बनाने लगे तो थानाध्यक्ष ने अभद्रता की। उन्होंने 17 मई तक थानाध्यक्ष पर कार्रवाई न होने पर धरना देने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

मामला इलाके के अफसरिया हुसैनपुर गांव का है। यहां के उमेश कुमार का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों का उनसे खेत की मेड़ को लेकर विवाद है। इस रंजिश के चलते आरोपियों ने बीती छह मई को घर आकर अपशब्द कहे। विरोध पर पिटाई कर दी। पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। इस प्रकरण को लेकर भाजपा से जिला पंचायत अध्यक्ष श्रद्धा गुप्ता के प्रतिनिधि शिवकुमार गुप्ता शुक्रवार को थाने पहुंचे थे। शिवकुमार का आरोप है कि वह थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा से कार्रवाई के बारे में पूछ रहे थे। इस दौरान उनके कार्यकर्ता वीडियो बनाने लगे। थानाध्यक्ष ने वीडियो बनाने से मना किया। इसके बाद शिवकुमार व थानाध्यक्ष में कहासुनी हो गई।
थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने बताया कि मामला भूमि विवाद का है। एक पक्ष से दबाव बनाकर कब्जा कराना चाहता है। इसलिए उन्होंने फिलहाल प्राथमिकी दर्ज नहीं की है। वहीं, शिवकुमार गुप्ता ने कहा कि यदि 17 मई तक थानाध्यक्ष पर कार्रवाई नहीं हुई तो वह सभी जिला पंचायत सदस्यों के साथ धरना-प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

अपने घर में रिकार्डिंग करना, भाग कहां रहे हो...
वायरल वीडियो में थानाध्यक्ष कहते दिख रहे हैं कि रिकार्डिंग अपने पास रखिए... घर में करना अपने रिकार्डिंग... थाने में रिकार्डिंग नहीं होगी....। इसके बाद वह अपने कार्यालय के पास जाकर बैठ जाते हैं। शिवकुमार गुप्ता जवाब में कहते हैं कि भाग कहां रहे हो... जिस पर थानाध्यक्ष ने बैठ कर बात करने की बात कही। इस संवाद का वीडियो शिवकुमार गुप्ता ने अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर शेयर किया है। सीओ वेदप्रकाश श्रीवास्तव ने बताया कि मैं छुट्टी पर हूं। मामले की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें