फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तालगांव में जंगली जानवर दिखने से हड़कंप

विज्ञापन
तालगांव इलाके में पगचिन्ह की खोज में करती वन विभाग की टीम। -संवाद - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
महाराजनगर (सीतापुर)। तालगांव इलाके में उस समय हड़कंप मच गया गया, जब मंगलवार देर रात तेंदुए जैसा जानवर देखने की सूचना बिसवां विधायक ने सोशल मीडिया पर वायरल की। मंगलवार देर रात ही उन्होंने स्थानीय पुलिस और वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी। इससे ग्रामीणों में तेंदुए का खौफ फैल गया।
विज्ञापन

दो दिन पहले ही जंगली जानवर की आमद इलाके में दर्ज हुई थी। ऐसे में अगर कोई जनप्रतिनिधि इस बात की पुष्टि कर दे तो लोगोें में दहशत का अंदाजा लगाया जा सकता है। मंगलवार की रात करीब 11 बजे बिसवां विधायक निर्मल वर्मा कस्बा बिसवां से वापस अपने गांव न्यामूपुर जा रहे थे। इसी बीच तालगांव के लश्करपुरपुल के आगे जब वह पहुंचे तो उनकी नजर सड़क के किनारे खड़े एक जंगली जानवर पर पड़ी। विधायक ने गाड़ी रोक कर देखा तो उन्हें तेंदुआ दिखा।
विधायक ने कुछ दूरी पर पहुंच कर पिकेट पर तैनात सिपाही रविन्द्र सिंह को जानकारी दी। उसके बाद फोन से वन विभाग व पास पड़ोसियों को भी जानकारी दी। विधायक ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट डालकर सभी को सतर्क कर दिया। इसके बाद रात में ही वन विभाग, पुलिस टीम ने रात में ही काम्बिंग शुरू कर दी। रेंजर लहरपुर एके मल्ल ने बताया कि सूचना पर टीम को लगाया गया है। अभी तक तेंदुए के कोई निशान नहीं मिले हैं।
विज्ञापन

जब विधायक ने कहा तब सक्रिय हुआ विभाग
तेंदुए की दस्तक तो दो दिन पूर्व ही इलाके में हो गई थी, लेकिन वन विभाग उसे जंगली जानवर बताने में जुटा था। दो दिन पहले ही न्यामूपुर के निकट खेतों में आवारा घूम रहे एक बछड़े की जान किसी जंगली जानवर के हमले से चली गई थी। वन विभाग ने पग चिह्नों के आधार पर तेंदुआ न होने की बात कही थी। बछड़े को मरा देख कर ग्रामीणों ने तेंदुआ के होने की आशंका जताई थी। इसके बावजूद वन विभाग अपने हिसाब से काम करने में जुटा था। अब जब विधायक ने तेंदुआ की सूचना दी तो वन विभाग की टीमें उसकी तलाश में जुटी हैं।
रात में एसडीएम बिसवां ने सूचना दी थी। डिप्टी रेंजर के साथ टीम को भेजकर कांबिंग की गई है। अभी तक कोई पग चिह्न नहीं पाए गए हैं। टीम को कांबिंग पर लगाया गया है।
विज्ञापन

- एके सिद्दीकी, रेंजर बिसवां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें