फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: अवासिनपुरवा में 11 दिनों से बिजली नहीं

Thu, 26 Jun 2025 11:58 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
झरेखापुर (सीतापुर)। विद्युत उपकेंद्र मुंशीगंज के नगरा फीडर से जुड़े अवासिनपुरवा गांव में रखा ट्रांसफार्मर 11 दिन पहले खराब हो गया था। 21 जून को ट्रांसफार्मर बदला गया। ग्रामीणों ने बताया कि दो घंटे बाद फिर खराबी आ गई।
विज्ञापन

अब तक ट्रांसफार्मर बदला नहीं जा सका है। गांव की करीब एक हजार आबादी बिना बिजली रहने को मजबूर है। ग्रामीणों को उमस भरी गर्मी में पेयजल, मोबाइल चार्ज करने सहित अन्य दैनिक कार्यों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते गांव में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण ठप हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदलवाने के लिए रुपये की मांग करते हैं। ग्रामीण आशीष शर्मा, रोहित शर्मा, अशोक शर्मा, निकेत, लवकुश, राजू, अनिल, मनोज, केशव, रंजीत आदि ने ट्रांसफार्मर शीघ्र बदले जाने की मांग की है। अवर अभियंता राशिद खान ने बताया कि जल्द ही ट्रांसफार्मर बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें