फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: गड़ासा में एक माह से बिजली गुल, पूर्व विधायक संग धरने पर बैठे ग्रामीण

Thu, 26 Jun 2025 11:59 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। विद्युत उपकेंद्र देवगवां के गड़ासा गांव के ग्रामीण एक माह से बिजली को तरस रहे हैं। इससे खफा ग्रामीणों ने बुधवार देर शाम उपकेंद्र परिसर में जमकर हंगामा किया। सपा के राष्ट्रीय सचिव व पूर्व विधायक अनूप गुप्ता भी ग्रामीणों के साथ धरने पर बैठ गए। उन्होंने अधिशासी अभियंता से बात की। जल्द आपूर्ति बहाल होने के आश्वासन पर देर रात धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

जसकरन लाल, मिश्रीलाल, गीता, मनोज, सुशील, नत्थूलाल ने बताया कि अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर खराब होने तथा केबल जलने आदि की समस्या के कारण ग्रामीणों को एक माह से सुचारु विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। गर्मी की वजह से ग्रामीण परेशान हैं। घरेलू उपकरण ठप हैं। अधिशासी अभियंता के आश्वासन के बावजूद गांव की विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी है। अवर अभियंता राजेश गौतम ने बताया कि केबल आने के बाद शुक्रवार तक समस्या का निदान होगा।


नहीं उठता है एसडीओ का फोन
प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक अनूप गुप्ता ने देवगवां के एसडीओ व जेई को फोन किया। दोनों अधिकारियों का फोन नहीं उठा। इसके बाद पूर्व विधायक ने अधिशासी अभियंता से वार्ता की। ग्रामीणों ने बताया कि एसडीओ व जेई फोन ही नहीं उठाते हैं। जब कभी कार्यालय पर मिल भी जाते हैं तो सही से बात नहीं करते हैं। जैसे ग्रामीण अपराधी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें