लहरपुर (सीतापुर)। नगर के मोहल्ला ठठेरी टोला स्थित प्रसिद्ध भोलिया बाबा मंदिर को एक बार फिर चोरों ने निशाना बनाया। मंदिर प्रांगण में एक दानपात्र लगा हुआ है, जिसे तोड़कर रकम को चोरी कर ली।
मंदिर में नियुक्त पुजारी सत्यम पांडेय नैमिष धाम गया था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने दानपात्र से चोरी कर ली। पुजारी सत्यम पांडेय के आने पर उसने बताया दो दिन पूर्व ही उसने दानपात्र को खोलकर लगभग चार हजार 500 रुपए मंदिर व्यवस्थापक को दिए थे।