फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: खिचड़ी पर ससुराल गए व्यापारी के घर में चोरी

Sun, 18 Jan 2026 01:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
परसेंडी। तालगांव कस्बा निवासी व्यापारी पंकज गुप्ता के घर से शुक्रवार देर रात चोरों ने नकदी व जेवर पार कर दिए। पंकज मकर संक्रांति पर खिचड़ी खाने अपनी ससुराल गए थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पंकज ने बताया कि वह खिचड़ी पर ससुराल गए थे। वह शनिवार सुबह लौटे तो घर का ताला टूटा पड़ा था। चोरों ने घर से 75 हजार रुपये, जेवर और महत्वपूर्ण दस्तावेज चुरा लिए। उनका घर कोतवाली से महज 500 मीटर की दूरी पर है। पंकज ने बताया कि वह गल्ला व्यापारी हैं।
चोरी हुई नकदी उनके व्यवसाय के लिए घर में रखी थी। बताया कि उनके छोटे बच्चे भी उनके साथ पर्व मनाने गए थे और शुक्रवार को लौटना था, लेकिन ठंड के कारण वापस नहीं आ पाए। शुक्रवार को ही चोरों ने घटना को अंजाम दिया। कोतवाली प्रभारी आशीष तिवारी ने बताया कि उन्हें तहरीर मिल गई है। जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें