फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक से 20 हजार रुपये लूटे

Sun, 11 Oct 2015 10:48 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
लहरपुर के सगुनापुर गांव निवासी संजय लखीमपुर स्थित अपने मकान से रविवार को बाइक पर सवार होकर गांव जा रहा था। लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में महुवा ताल गांव के निकट शारदा नहर पटरी पर बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने असलहा दिखाकर उसे रोक लिया।
विज्ञापन


इसके बाद बदमाशों ने उससे मोबाइल, बीस हजार की नकदी व बाइक लूट ली। लूटपाट करने के बाद बदमाश लखीमपुर की ओर भाग निकले। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।

खबर मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। उसने जांच पड़ताल के साथ ही बदमाशों का पता लगाने की कोशिश की, लेकिन उनका पता नहीं लगा। इंस्पेक्टर विनय गौतम का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें