फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से युवक की जान गई

Fri, 13 Nov 2015 11:02 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर मथुरा थाना क्षेत्र के उमरी गांव में टिन शेड पर करंट उतरने से उसकी चपेट में आए एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस का कहना है कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। रामपुर मथुरा इलाके के उमरी गांव निवासी सुशील कुमार (30) पुत्र राधेश्याम के घर के बाहर टिन शेड पड़ा है।
विज्ञापन


उसी शेड के ऊपर से हाईवोल्टेज विद्युत लाइन गुजरी है। इसी लाइन से सुशील के घर में कनेक्शन गया है। करंट टिन शेड पर उतर आया था। शुक्रवार की सुबह सुशील का हाथ टिन शेड में छू गया। जिससे उसके जबरदस्त करंट लग गया। करंट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें