फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्यौहार के बाद कचरा-कचरा शहर

Fri, 13 Nov 2015 11:00 PM IST
सीतापुर/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान की नसीहतें भी जनता के लिए बेकार साबित हुई। कारण यह है कि दिवाली पर अपनी खुशियां मनाने के आगे यह भूल गए कि आतिशबाजी से शहर भी गंदा होगा। ज्योतिपर्व के बाद समूचे शहर की प्रमुख सड़कों और गलियों में आतिशबाजी का कचरा बिखरा नजर आया। सरकारी ऑफिस बंद होने से सफाई कर्मियों ने भी सफाई कार्य नहीं किया। सभी छुटटी पर रहे, हालांकि कुछ जागरूक लोगों ने जरूर अपने दरवाजों पर आतिशबाजी के बाद फैले कचरे को साफ किया। ऐसे में लोगों को गंदगी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन



मालूम हो कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शहरी और गंवई इलाकों को साफ-सुथरा बनाने के लिए पिछले बरस दो अक्तूबर को स्वच्छता अभियान की मुहिम छेड़ी थी। इस दौरान खुद प्रधानमंत्री ने झाड़ू लगाकर लोगों को जागरूक करने की कोशिश की थी। उन्होंने स्वच्छता अभियान में लोगों ने सौ घंटे का समय भी मांगा था। पर चंद रोज में ही लोग स्वच्छता अभियान के संदेश को भुला बैठे। दिवाली पर अपनी खुशी को और रंगीन बनाने के लिए यहां के लोगों ने हजारों-लाखों रुपये आतिशबाजी में फूंक दिए मगर उस खुशी में शहर को गंदा करने से कतई संकोच नहीं किया।


हालात यह है कि आतिशबाजी से शहरी इलाके में तामसेनगंज, नई बस्ती, लोहारबाग, सिविल लाइन, आवास विकास, तरीनपुर, आगा कॉलोनी, घूरामऊ बंगला, आर्यनगर, लोहारबाग, विजय लक्ष्मीनगर समेत होली, गदयिाना, प्रेम नगर आदि मोहल्लें की प्रमुख सड़कें व गलियां गंदगी से पटी पाईं। जगह-जगह पर कूड़ा-करकट के ढेर भी लगे। सबसे ज्यादा गंदगी बाजारों में फैली मिली। यहां पर दुकानदारों ने भी निकलने वाला कचरा सड़कों पर फेंक दिया है। जिस कारण लोगों को दिक्कतों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें