सिधौली। बाजार में सरेआम एक महिला कान से बाला खींचकर भाग गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गोविंदनगर निवासी जयदेवी गुप्ता अपनी पोती संग शनिवार को बाजार जा रही थीं।
तभी विवेक नगर मोहल्ले में स्टेट बैंक के पास एक अज्ञात महिला ने अचानक झपट्टा मारकर दाहिने कान के सोने के बाले खींच लिए। जयदेवी जब तक कुछ समझ पातीं वह महिला भीड़ का फायदा उठाकर आंखों से ओझिल हो गई। पीड़िता ने बताया कि बाले की कीमत छह हजार रुपये थी। कोतवाली प्रभारी बलवंत शाही ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।