फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगन से बकरी उठा ले गया जंगली जानवर

विज्ञापन
विज्ञापन
सकरन (सीतापुर)। गांजरी इलाके में जंगली जानवरों की दहशत कम नहीं हो रही रही है। बीती देर रात सकरन इलाके के एक गांव में घर के आंगन में बंधी बकरी को जंगली जानवर उठा ले गया और उसे निवाला बना डाला। सुबह लोगों को घटना की जानकारी हुई। खेतों में अवशेष पाए गए हैं। सूचना वन विभाग को दी गई है। घटना के बाद से लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

सकरन थाना क्षेत्र सुमरावां गांव निवासी शिवकुमार शुक्रवार की रात परिजनों के साथ घर में सो रहा था। आंगन में बकरी बंधी हुई थी। देर रात जंगली जानवर घर में घुस गया और बकरी को उठा ले गया। इसके बाद गांव के बाहर ले जाकर उसे अपना निवाला बना डाला। सुबह होने पर परिवार के लोगों की आंख खुली तो बकरी गायब थी।
तलाश करने पर गांव के बाहर गन्ने के खेत में बकरी के अवशेष पाए गए हैं। इसकी सूचना वन विभाग की टीम को दी गई है। वन दरोगा छत्रपति सिंह चौहान ने बताया कि मामले की सूचना मिली है। टीम को मौके पर भेजकर जांच कराई जा रही है। जांचकर कार्रवाई होगी। वहीं इस घटना के बाद से गांव के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें