फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बरातियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पिसावां (सीतापुर)। तिलक समारोह में महिलाओं की फोटो खींचने पर हुए बवाल की रंजिश में वर पक्ष को ग्रामीणों ने दौड़ा-दौड़ा कर पीट दिया। पांच लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला शांत कराया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के सैतियापुर निवासी रामरतन 14 अप्रैल को पुत्री का तिलक लेकर रामकोट थाने के टेडवा निवासी हरि प्रसाद के घर गए थे। उसी दौरान वधू पक्ष के कुछ युवकों ने मोबाइल से महिलाओं की फोटो खींच ली। वर पक्ष के युवकों ने फोटो खींचने से मना किया। 15 अप्रैल को जब बरात पहुंची तो नाश्ते के दौरान ही वधू पक्ष के युवकों ने फोटो खींचने से मना करने वाले युवकों के साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने बरातियों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा और वाहनों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
रामरतन ने डॉयल 112 नंबर पर पुलिस से सहायता मांगी। मौके पर पुलिस की मौजूदगी में विवाह कार्यक्रम संपन्न हुआ। मारपीट में वर पक्ष के अंकित, अनूप, फूलचंद, गौतम व लड़की पक्ष के सतेंद्र घायल हो गए। इनका इलाज कराया गया है। एसओे भानुप्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांचकर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें