फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नकब लगाकर नकदी व जेवर समेट ले गए चोर

Sat, 06 Sep 2025 11:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोंदलामऊ। संदना के गंगापुर गांव में शुक्रवार देर रात चोर घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर नकदी व जेवर समेट ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। गंगापुर गांव निवासी मोतीलाल के घर में शुक्रवार देर रात चोर घर के पीछे की दीवार में नकब लगाकर घुस गए।
विज्ञापन

इसके बाद घर में रखे नकदी व सोने के जेवर पर अपना हाथ साफ किया। चोरों की आवाज सुनकर मोतीलाल की पत्नी शिवदेवी जगीं। उन्होंने टार्च लगाकर देखा और आवाज दी। इस पर चोरों ने शिवदेवी पर ईंट फेंककर मारी। छत पर होने के कारण शिवदेवी बाल-बाल बच गईं। हालांकि चोर अपने मंसूबे में सफल रहे। थाना प्रभारी अरविंद कुमार कटियार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें