बेहटा। तंबौर की ग्राम पंचायत रमुवापुर के मजरा बोधवा गांव निवासी उमेश (16) शनिवार दोपहर करीब एक बजे दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया था। ईंट-भट्ठे के पास स्थित तालाब में नहाते समय उमेश गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
उसे डूबते देख साथियों ने बचाने के लिए आवाज लगाई लेकिन ग्रामीण वहां से दूर थे। जब तक ग्रामीण वहां पहुंचते, वह डूब चुका था। पुलिस ने शव तालाब से बाहर निकलवाया। थाना प्रभारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि घटना की सूचना मिली थी। पोस्टमार्टम के बाद कार्रवाई की जाएगी।