फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: पछुआ हवा से लुढ़का पारा, अब बढ़ेगी ठंड की रफ्तार

विज्ञापन
सर्दी बढ़ने पर एक स्थान पर एकत्रित होकर बैठे बंदर। - फोटो : सर्दी बढ़ने पर एक स्थान पर एकत्रित होकर बैठे बंदर।
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में पछुआ हवाओं का असर दिखने लगा है। रविवार को अधिकतम पारा दो डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान तीन डिग्री सेल्सियस लुढ़क गया। सुबह धुंध के बाद धूप तो निकली, पर 14 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली हवा परेशान करती रही। मौसम विशेषज्ञों ने अब ठंड के जोर पकड़ने का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन

दो दिन से तेज पछुआ हवाएं चल रही हैं। रविवार को मौसम पर इसका साफ असर दिखा। सुबह सर्द हवाओं ने ठिठुरन का अहसास कराया। दिन में तेज धूप के बीच भी पछुआ हवा परेशान करती रही। सबसे ज्यादा परेशानी बाइक सवारों को हुई। तेज हवा के कारण बाइक सवार दिन में भी जैकेट पहने दिखाई दिए। धूप में रहने पर सर्दी से कुछ राहत मिलती, लेकिन छांव में जाते ही फिर ठिठुरन सताने लगती। वहीं, सूरज ढलते ही ठिठुरन फिर बढ़ गई।
तेज हवा के कारण शनिवार की तुलना में अधिकतम व न्यूनतम दोनों तापमान में गिरावट दर्ज हुई। इस सर्दी के सीजन में पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 25 डिग्री, जबकि न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें