फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: दुष्कर्म के बाद गला दबाकर की गई थी किशोरी की हत्या

Fri, 16 Oct 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। मछरेहटा निवासी 12 वर्षीय बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई थी। बृहस्पतिवार को पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए गांव निवासी जब्बार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। घटना के खुलासे में डॉग स्क्वॉड की अहम भूमिका रही।
विज्ञापन

एसपी ने आरोपी को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम को 25 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। बालिका का शव सोमवार शाम गांव के बाहर गन्ने के खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। वह सुबह नित्यक्रिया के लिए घर से खेत की ओर गई थी। शव के गले पर नाखूनों के निशान पाए गए थे। एसपी अंकुर अग्रवाल ने प्रेसवार्ता में बताया कि गांव निवासी जब्बार बालिका को मोबाइल दिखाने के बहाने गन्ने के खेत में ले गया था। वहां उसने बालिका के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया। मौके से मिले कुछ कपड़ों को विशेष प्रकार के रसायन से जांच के लिए साफ किया गया, जिसमें स्पर्म की पुष्टि हुई। इसके बाद कपड़ों पर मौजूद गंध डॉग स्क्वॉड में शामिल स्टेला और मधु को सुंघाई गई। इसके आधार पर दोनों कुत्तों ने जब्बार की पहचान की। घटना के समय उसकी मोबाइल लोकेशन की जांच की गई, तो वह भी घटनास्थल के पास की मिली। इसके बाद हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। एसपी अंकुर अग्रवाल ने बताया कि आरोपी पीडोफिलिया नामक मानसिक विकार से पीड़ित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें