बिसवां (सीतापुर)। ग्राम खंभापुरवा में प्रगतिशील गन्ना किसान हिमांशु नाथ सिंह के फार्म पर महाराष्ट्र के कोल्हापुर स्थित श्री दत्ता शीतकारी सहकारी साखर कारखाना लिमिटेड शिरोल से एक टीम फसल का जायजा लेने पहुंची।
टीम ने विभिन्न प्रजातियों को देखा। गन्ने की पैदावार व गन्ना बोआई पद्धति की जानकारी ली। इस दौरान टीम ने फसल में प्रयोग की जा रही खाद, कीटनाशक तथा गन्ना बोआई के बारे में डॉ. अनूप कुमार से जानकारी ली। उन्होंने गन्ने की फसल देखकर प्रशंसा की।
टीम में जीएन पाटिल, आरडी पाटिल, एसएम हेगाना व एएस पाटिल के अलावा बिसवां चीनी मिल के मुख्य अधिशासी अधिकारी आरसी सिंघल व गन्ना महाप्रबंधक डॉ. अनूप कुमार, गन्ना प्रबंधक राज मिश्रा, एसीडीओ लवकुश वर्मा आदि मौजूद रहे।