फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: हाईवे किनारे मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Mon, 08 Dec 2025 11:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
उरदौली (सीतापुर)। महोली में हाईवे पर कुसैला ओवरब्रिज के पास सोमवार को एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियाें में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
विज्ञापन

महोली के कैथा मोहल्ला निवासी सौरभ (22) का शव ओवरब्रिज के पास पड़ा मिला। पिता के अनुसार सौरभ रविवार को अपना मोबाइल ठीक करवाने सीतापुर मुख्यालय गया था। देर रात तक वापस न आने पर परिजन उनकी तलाश कर रहे थे। सोमवार को हाईवे किनारे उसका शव पड़ा मिला। परिजनों ने मौके पर पहुंचकर युवक की पहचान की। स्थानीय लोगों ने शरीर पर चोट होने की बात कही है। वहीं पुलिस घटना को मार्ग दुर्घटना बता रही है। इंस्पेक्टर जेबी पांडे ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में युवक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
चार वर्ष पूर्व हुआ था विवाह, ससुराल से अच्छे नहीं हैं संबंध
पिता ओमकार के अनुसार सौरभ की शहर के मोहल्ला खूबपुर में ससुराल है। करीब चार साल पहले ही उनका विवाह हुआ था। उनके अपनी ससुराल से उसके रिश्ते अच्छे नहीं हैं। बताया जा रहा है कि सौरभ की ससुराल में पूर्व में पिटाई भी हुई थी। इसलिए वह हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें