फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वारचार में चले लाठी डंडे, चार घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
हरगांव (सीतापुर)। द्वारचार के समय नशे में डांस को लेकर हुए विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। वर-वधू पक्ष में हुई मारपीट में चार लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

इलाके की ग्राम पंचायत सकलनपुर में कमलापुर थाना इलाके के गांव बबुरा से बारात आई थी। बारातियों का स्वागत हो रहा था। जैसे ही द्वारचार शुरू हुआ वर पक्ष के लोगों ने नशे में नाचना शुरू कर दिया। वधू पक्ष से आए हुए मेहमानों का उनसे विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि दोनों पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले। मारपीट में गांव का प्रीतम (9), सकलनपुर निवासी विनोद (24), खगेसियामऊ निवासी राजौल (17) के सिर में चोट लग गई। रामकुमारी (70) का हाथ टूट गया। सूूचना पाकर मौके पर पंहुची पुलिस को देख मारपीट बंद हो गई। कई लोग मौके से फरार हो गए। पुलिस टीम की मौजूदगी में वैवाहिक कार्यक्रम हुआ।
एसओ ब्रजेश त्रिपाठी ने बताया कि वर पक्ष के भी कई लोग मारपीट में चोटिल हुए हैं। अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। घायलों को इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें