फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: फुहारों ने भिगोया तो कहीं अखरी धूप

Sun, 24 Aug 2025 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिले में रविवार को मौसम हर पहर बदलता रहा। सुबह बादल छाए रहे। इसके बाद धूप-छांव का खेल चल निकला। दोपहर बाद कई जगहों पर फुहारें बरसीं, तो कहीं धूप खिली रही। बादलों व बौछारों के चलते अधिकतम पारे में एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। हालांकि उमस से राहत नहीं मिली। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। अगले 24 घंटों तक मौसम का मिजाज ऐसा ही बने रहने के आसार हैं।
विज्ञापन

जिले में रविवार को मौसम के कई रंग नजर आए। सुबह कुछ देर के लिए बादल छाए। कुछ जगहों पर बौछारें पड़ीं। इसके बाद धूप ने उमस बढ़ा दी। दिन भर बादलों और सूरज के बीच लुका-छिपी का खेल चलता रहा। इस बीच दोपहर करीब दो बजे धरैंचा के आसपास बौछारें पड़ीं जबकि कई जगहों पर बूंदाबांदी हुई। मौसम का मिलाजुला असर बना रहा। उमस से लोग परेशान रहे। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दरम्यान बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में बारिश का पूर्वानुमान जारी किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें