खुजली के कारण बैठे दिखे खिलाड़ी।
सीतापुर। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में रविवार को दौड़ प्रतियोगिता में प्रतिभागी बच्चों ने मैदान में उगी बड़ी-बड़ी घास के बीच दौड़ लगाई तो उनके पैर और हाथों में खुजली होने लगी।
29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर हाकी की प्रतियोगिता सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित होनी है। इसके बाद भी स्टेडियम परिसर में कोई साफ-सफाई नहीं की गई।
स्टेडियम परिसर में अखंड हिंद फौज की प्रतियोगिता में हिस्सा लेने आए बच्चे, राहुल, शिवम, राजकिशोर, संजय, प्रशांत ने बताया कि खेलने से लेकर बैठने तक की जगहों पर बड़ी-बड़ी घास उगी हुई है। मैदान पर दौड़ते समय पैरों में खुजली होने लगी। इतना ही नहीं पैरों में चक्कते पड़ गए। स्टेडियम में पूर्व से खेलने आ रहे खिलाड़ियों ने भी इस भी की शिकायत जिम्मेदारों से की थी, लेकिन जिम्मेदारों ने अनसुना कर दिया।