फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव ने किया लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण

Mon, 02 Feb 2026 09:48 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) के सचिव व अपर जिला जज विजय भान ने सोमवार को लीगल एड क्लीनिक का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला कारागार का भी निरीक्षण किया। कारागार परिसर में साफ सफाई का उचित प्रबंध मिला। लीगल एड क्लीनिक में साफ सफाई दुरुस्त मिली। क्लीनिक पंजिका में अद्यतन स्थिति दर्ज मिली। निरीक्षण के समय कारागार में तैनात दो पराविधिक स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
विज्ञापन


डालसा सचिव विजयभान ने बताया कि जिन बंदियों के पास अधिवक्ता नहीं हैं, वह प्रार्थनापत्र लिख कर जेल अधीक्षक से सत्यापित करा लें। इस पत्र को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सीतापुर को भेजा जाए। इसके बाद बंदियों को निशुल्क अधिवक्ता उपलब्ध कराये जाएंगे। इस दौरान उन्होंने कारागार पाकशाला, हाईजीन, स्वच्छ पेयजल, बंदी हिस्ट्री टिकट, जेल चिकित्सालय, महिला बैरक व अन्य का भी निरीक्षण किया। इस मौके पर गौ सेवा रसोई संस्था की ओर से कारागार में निरुद्ध महिला बंदियों को वस्त्र वितरित किये गये। इस दौरान अपर जिला जज भगीरथ वर्मा, नरेन्द्र नाथ त्रिपाठी, जेलर राजेश वर्मा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें