फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिलचिलाती धूप व उमस ने किया बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। जुलाई माह में भी उमस भरी गर्मी सितम ढा रही है। धूप के साथ दिन में गर्मी और उमस बढ़ती जा रही है। मंगलवार को भी मौसम का मिजाज काफी गर्म रहा। सुबह से ही कड़क धूप व उमस भरी गर्मी शुरू हो गई। सुबह 10 बजे तक इतनी अधिक उमस हो गई कि पंखे भी गर्मी से राहत नहीं दिला पा रहे थे। पंखे की हवा में भी पसीना छूट रहा था। लोग जब धूप में निकले तो वह सीधी धूप से बचते रहे। दिन का अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

कोई छाता लेकर निकला तो कोई सर पर रूमाल डालकर गर्मी से राहत पाने की कोशिश में दिखा। मंगलवार सुबह 10 बजे गर्मी इतनी अधिक हो गई कि लोग बाहर निकलने से बचते रहे। मजबूरी में निकले तो सर पर रूमाल ढककर धूप से बचने का प्रयास किया। उमस इतनी अधिक थी कि लोग पंखे के नीचे बैठे तो भी पसीना पीछा नहीं छोड़ रहा था।
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक दिन में अधिकतम तापमान 37 डिग्री दर्ज किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 28 दर्ज किया गया है। शाम के समय जब धूप कमजोर हुई तो लोगों को तपिश से राहत मिली, लेकिन उमस बराबर बरकरार रही। अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज कुछ ऐसा ही रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें