फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: किसानों की आय व उत्पादन बढ़ाने में मददगार बनेगी योजना

Sun, 12 Oct 2025 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कृषि विज्ञान केंद्र कटिया में शनिवार को प्रधानमंत्री के राष्ट्र के अन्नदाताओं को समर्पित 42 हजार करोड़ की कृषि परियोजनाओं के लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया गया। इस दौरान किसान सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक निर्मल वर्मा ने कहा कि अन्नदाता केवल किसान नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माता भी हैं। केंद्र सरकार की इस योजना से न केवल किसान की आय बढ़ेंगी वरन उत्पादन में भी वृद्धि होने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था आत्मनिर्भर बनेगी।
विशेष अतिथि ड्रोन दीदी सुनीता वर्मा ने कहा कि ड्रोन तकनीक से फसल प्रबंधन में समय, श्रम और लागत तीनों की बचत होती है। केवीके के अध्यक्ष डॉ दयाशंकर श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री की किसान-केंद्रित नीतियों को सफल बनाने के लिए ही कृषि विज्ञान केंद्र इस दिशा में किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर कार्य कर रहा है। इस मौके पर किसानों को ट्राइकोडर्मा और डिकंपोजर का निशुल्क वितरण किया गया। जैविक खेती और अपशिष्ट प्रबंधन पर विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

तिलहन मेला व प्रदर्शनी का भी आयोजन
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण कलेक्ट्रेट सभागार में कारागार राज्य मंत्री सुरेश राही और भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश शुक्ला की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर तिलहन मेला व प्रदर्शनी का आयोजन हुआ। विभिन्न बीजों के स्टॉल का अतिथियों ने निरीक्षण किया। कुछ किसानों को निशुल्क बीज की मिनी किट का वितरण किया गया। जिला कृषि अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य दलहनी व तिलहनी फसलों को बढ़ावा देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें