जहांगीराबाद। सदरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में नित्यक्रिया के लिए शुक्रवार देर शाम एक बीस वर्षीय युवती अपनी 15 वर्षीय बहन के साथ निकली थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवक, युवती को अपने साथ ले बाइक पर बैठाकर ले गए। छोटी बहन ने परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस अज्ञात युवकों के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
परिजनों के अनुसार शुक्रवार देर शाम दोनों बहनें गांव के बाहर एक पेंटेड मार्ग पर पार कर नित्यक्रिया के लिए गई थीं। इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति बाइक से आए और बड़ी बहन को बाइक पर बैठाकर रेउसा की तरफ चले गए। युवती के पिता ने बताया कि साथ में गई छोटी पुत्री ने शोर मचाया तब तक आरोपी भाग गए। प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि पिता की तहरीर पर दो अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। युवती की तलाश जारी है, जल्द ही युवती को ढूंढ निकाला जायेगा। (संवाद)