फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: संगतिन किसान मजदूर संगठन ने निकाली रैली

विज्ञापन
पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट की तरफ जाते संगतिन किसान मजदूर संगठन के पदा​धिकारी व ग्रामीण। 
विज्ञापन
सीतापुर। संगतिन किसान मजदूर संगठन से जुड़े लोगों ने मनरेगा को हटाकर लाए गए नए कानून विकसित भारत गारंटी रोजगार और आजीविका मिशन (ग्रामीण) के विरोध में लगातार आपत्ति दर्ज करा रहे हैं। इसी के तहत सोमवार को मनरेगा के 20 साल होने के मौके पर कई ब्लॉकों के मजदूरों ने शहर के कांशीराम कालोनी के पास जनसभा की। रैली निकालते हुए लालबाग चौराहा होते हुए आंख अस्पताल स्थित गांधी पार्क में महात्मा गांधी को नमन किया गया।
विज्ञापन

गांधी पार्क से रैली म्युनिसिपल मार्केट स्थित आंबेडकर पार्क पहुंची। इसके बाद कलेक्ट्रेट पहुंचकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मजदूर साथियों ने कहा कि हम इस नए कानून को कदापि स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि मनरेगा से महात्मा गांधी का सिर्फ नाम नहीं हट रहा है, बल्कि नया कानून मनरेगा की आत्मा को खतम कर रहा है। मनरेगा के मूल नाम, स्वरूप, उद्देश्य एवं संवैधानिक आत्मा से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ न की जाए। विकसित भारत जी राम जी, जो कानून बन चुका है। इसे तुरंत वापिस लिया जाए। इस मौके पर रामबेटी, बिटोली, जमुना, जगन्नाथ, रामकिशोर , प्रकाश, पिंटू, साकरून, जसना, सुदामा, केश्काली, सुरेश, रामदेवी, राजराम, पप्पू, विद्यासागर, कुंती, रेशमा, दुर्गेश, रामसरन, सीता, रोशन, मंगूलाल, शांति, रामसेवक, उत्तम, राजेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें