फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेज हवा से छप्पर ढहा, किशोरी की मौत

विज्ञापन
सीतापुर के रामकोट क्षेत्र में तेज हवा से गिरी झोपड़ी। - फोटो : SITAPUR
विज्ञापन
सीतापुर। रामकोट थाना इलाके में रविवार सुबह तेज हवा चलने से पिलर व छप्पर गिर गया। इससे एक किशोरी दबकर बुरी तरह जख्मी हो गई। किशोरी को जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। ट्रॉमा में इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई।
विज्ञापन

सदर तहसील क्षेत्र के बरगदिया मजरा जैतीखेड़ा में रहने वाले अवधेश की 13 वर्षीया बेटी शिवानी रविवार की सुबह तेज हवा चलने से छप्पर के नीचे गई थी। इसी बीच हवा के थपेड़े से पिलर व उस पर रखा छप्पर ढह गया। उसके नीचे शिवानी दब गई।
चीख-पुकार सुनकर घर वाले व आसपास के लोगों ने छप्पर हटाकर उसे बाहर निकाला। हादसे में गंभीर रूप से घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद भी हालत नाजुक देख उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ भेज दिया। वहां इलाज के दौरान किशोरी ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें