फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: 11.88 करोड़ से सड़क का होगा कायाकल्प

Wed, 17 Sep 2025 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सीतापुर। कुतुबनगर से दधनामऊ तक सड़क का अब कायाकल्प होगा। 11.88 करोड़ रुपये की लागत से 5.15 किलोमीटर इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। यह सड़क तीन मीटर से बढ़ाकर साढ़े पांच मीटर चौड़ी की जाएगी। इससे करीब 35 गांवों की 65 हजार आबादी का आवागमन सुगम होगा। शासन से सड़क निर्माण के लिए अनुमोदन मिल गया है। बजट जारी होने के बाद लोक निर्माण विभाग सड़क बनाने की प्रक्रिया शुरू कर देगा।
विज्ञापन


जिले में रामकोट से वजीरनगर होते हुए दधनामऊ तक करीब 22 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण कार्य प्रस्तावित है। रामकोट से कुतुबनगर तक करीब 17 किलोमीटर सड़क का चौड़ीकरण कराया जा चुका है। कुतुबनगर से दधनामऊ तक सड़क का चौड़ीकरण कराया जाना है। करीब 5.15 किलोमीटर लंबी यह सड़क जर्जर भी हो गई है।
सड़क में गहरे-गहरे गड्ढे हैं। इस पर आवागमन खतरे से खाली नही है। जरा सा चूकने पर बाइक व साइकिल सवारों के गिरकर चोटिल होने का खतरा बना रहता है। अब इस समस्या से जल्द निजात मिलने वाली है।
विज्ञापन


शासन की ओर से कुतुबनगर-दधनामऊ मार्ग के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का प्रस्ताव अनुमोदित कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग को बजट मिलने का इंतजार है। इसके बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। कुतुबनगर से दधनामऊ तक सड़क के चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण पर 11.88 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें