फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: सड़क खोदवाकर जांच को भेजा सैंपल

Mon, 24 Nov 2025 12:39 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
सड़क की जांच के लिए लिया गया सैंपल।
विज्ञापन
सीतापुर। गुणवत्ताविहीन निर्माण कार्य कराने वाले जिम्मेदारों की अब खैर नहीं है। निर्माण कार्यों को गुणवत्तापरक समय से पूरा कराने के लिए डीएम डाॅ. राजागणपति आर स्वयं कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। अवकाश के बावजूद रविवार को दो तहसीलों के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। सड़क खुदवाकर उसका सैंपल जांच के लिए लैब भेजा। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


डीएम डाॅ. राजागणपति आर ने रतनगंज, काशीपुर, भिठौली, चंद्रसेनी, जहांगीराबाद मार्ग के चौड़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण, लालपुर से समोलिया संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य, तंबौर-महमूदाबाद मार्ग का नवीनीकरण का कार्य, लालपुर मतुआ मार्ग से पलौली प्रथम भाग संपर्क मार्ग के पुनर्निर्माण कार्य, सीतापुर के हरगांव, रायपुर, केसरीगंज लहरपुर में स्थित प्राचीन शिव मंदिर का पर्यटन विकास कार्य व अन्य मूलभूत सुविधाओं के कार्य का निरीक्षण किया।
डीएम ने कार्यों की गुणवत्ता की जांच मौके पर ही कराई। निर्माण कार्य की योजना का डिजाइन, स्वीकृत बजट, उपयोग होने वाली सामग्री का विवरण, परीक्षण रिपोर्ट आदि की समीक्षा की। सैंपल को जांच के लिए लैब भिजवाया। डीएम ने निर्देश दिए कि कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयावधि में पूरा कराया जाए। निर्माण कार्यों में लापरवाही करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान एसडीएम लहरपुर आकांक्षा गौतम, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता मिथिलेश कुमार सहित कार्यदायी संस्था के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें