परसेंडी (सीतापुर)। परसेंडी क्षेत्र के रसूलपुर में बने बिसवां शुगर मिल के गन्ना सेंटर पर रविवार सुबह किसानों ने तौल बंद कराते हुए हंगामा किया। समेसा निवासी परशुराम, सरैया निवासी रामराज व देशराज आदि किसानों ने सेंटर पर घटतौली व गन्ना उतराई के नाम पर अवैध वसूली का आरोप लगाते हुए तौल बंद करा दी।
सूचना पर केन डेवलपमेंट आफिसर रत्नाकर त्रिपाठी व एसडीआई प्रभात सिंह मौके पर पहुंचे और किसानों से वार्ता की। इसके बाद तौल शुरू हो सकी।