फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sitapur News: नैमिषारण्य की राह होगी आसान, पांच नई बसें शुरू

Mon, 05 Jan 2026 12:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सीतापुर
विज्ञापन
बस अड्डे पर खड़ीं बसें।
विज्ञापन
सीतापुर। नैमिषारण्य तक पहुंचना अब ग्रामीण इलाके के लोगों के लिए आसान होगा। तीन जनवरी से रोडवेज बस सेवा का विस्तार किया गया है। नई व्यवस्था में नैमिषारण्य तक रोजाना पांच बसें शहर से लेकर परसदा व मछरेहटा होते हुए नैमिषारण्य तक जाएंगी। करीब 50 गांवों के लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन


नैमिषारण्य तक पहुंचने के लिए अभी तक बसें रोडवेज बस स्टेशन से चुंगी चौकी होते हुए रामकोट व मिश्रिख से नैमिषारण्य तक पहुंचती हैं। इसके अलावा सिधौली से भी बसें नैमिषारण्य जाती हैं। इन दो रूटों के अलावा कोई अन्य मार्ग नहीं था। अब नैमिषारण्य तक जाने के लिए पांच नई बसें शुरू की गईं हैं। ये बसें सीतापुर शहर से होकर कनवाखेड़ा, परसदा, चितरेहटा होते हुए मछरेहटा पहुंचेंगी। इसके बाद कल्ली चौराहे से नैमिषारण्य तक जाएंगी।

इस मार्ग पर पड़ने वाले 50 से अधिक गांव के लोगों को रोडवेज बस सेवा का लाभ मिलेगा। इससे वह सीतापुर व नैमिषारण्य तक आसानी से पहुंच सकेंगे। एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि जनता की मांग पर तीन जनवरी से परसदा होते हुए नैमिषारण्य तक पांच नई बसें चलाई गईं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें