सीतापुर। तंबौर-महमूदाबाद मार्ग पर ह्यूप पाइप से बनी पुलिया का जल्द जीर्णाेद्धार होगा। इस पर करीब एक करोड़ रुपये खर्च होंगे। ग्रामीण काफी समय से पुलिया को बनवाने की मांग कर रहे थे। इसका संज्ञान लेते हुए अब इस पुलिया के स्थान पर बॉक्स कल्वर्ट (स्लेब डालकर आयताकार) का निर्माण कार्य कराया जाएगा। इससे भारी वाहन निकलने से पुलिया क्षतिग्रस्त नहीं होगी।
तंबौर से महमूदाबाद जाने वाले मार्ग के 38वें किलोमीटर पर ह्यूप पाइप से बनी पुलिया क्षतिग्रस्त हो गई है। इससे वाहनों का आवागमन प्रभावित होता है। अब ह्यूम पाइप की पुलिया नहीं बनाई जाएगी। इसे आरसीसी की स्लेब डालकर आयताकार बनाया जाएगा।
निर्माण खंड के अवर अभियंता दिवाकर नाथ गौतम ने बताया कि 15 लाख से बनने वाली ह्यूप पाइप की पुलिया के स्थान बॉक्स कल्वर्ट का निर्माण होगा। इस पर तकरीबन एक करोड़ रुपये की लागत आएगी। जल्द ही निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। (संवाद)